Posts

Showing posts from October, 2022

श्री राम राज्यअभिषेक शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

Image
 श्री राम राज्य अभिषेक शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल फरीदपुर (बरेली )। 20 अक्टूबर बृहस्पतिवार 45वां श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओर से श्री रामराजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नगर की पुलिस मौजूद रही।बृहस्पतिवार को रावण वध के बाद श्री राम राज गद्दी व रात्रि श्री राधे कृष्ण महारास व फूलों की होली भावपूर्ण मंचन किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। श्री राम राजगद्दी शोभा यात्रा का विधिवत पूजन करके किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान श्रीराम की बारात में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। श्रीराम रााजगदी शोभायात्रा सीएस इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड से होते हुए स्टेशन रोड , मोहल्ला बक्सरिया, मोहल्ला साहूकारा, मेन

अहिरावण व रावण का वध होते ही लगे जय श्री राम के जयकारे

Image
अहिरावण व रावण का वध होते ही लगे जय श्री राम के जयकारे फरीदपुर (बरेली)। 19 अक्टूबर बुधवार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना सती एवं अहिरावण वध व रावण वध लीला का भव्य मंचन हुआ। श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन में कुंभकरण वध व मेघनाद की मृत्यु के बाद रावण असहाय महसूस करता है और सोचता है सारे योद्धा एक-एक करके मारे गए। अब कौन है, जो इस समय मेरी सहायता करेगा। तब उसे अपने बेटे पाताल के राजा अहिरावण का ध्यान आता है। रावण अपनी माया शक्ति से अहिरावण को बुलाता है और उसे युद्ध मे जाने के लिए कहता है। अहिरावण अपने पिता को कहता है कि आपने एक पराई स्त्री के लिए कुंभकर्ण व मेघनाद जैसे महायोद्धा कुर्बान कर दिए और अब मेरे पास आए हो। लेकिन वह बेटा किस काम का जो मुसीबत के समय काम न आए। इसलिए मैं युद्ध में जरूर जाऊंगा और श्रीराम के हाथों मारे जाने से अच्छी बात मेरे लिए और क्या होगी। अहिरावण युद्ध मे जाता है और मायावी शक्ति से श्रीराम व लक्

श्रीराम का विलाप देखकर दर्शकों की आंख से छलक आए आंसू

Image
श्रीराम का विलाप देखकर दर्शकों की आंख से छलक आए आंसू फरीदपुर (बरेली)। 18 अक्टूबर मंगलबार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे विभीषण शरणागति एवं अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन हुआ। श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन में विभीषण ने रावण को बार-बार समझाते हैं कि प्रभु श्रीराम के पैरों में गिरकर क्षमा याचना मांग लो, रावण विभीषण जी को लात मारकर भगा देते हैं कि विभीषण प्रभु श्री राम जी की शरण में आता है प्रभु श्री राम जी विभीषण को अपनी शरण में ले लेते हैं प्रभु श्री राम लंका पहुंच जाते हैं और अंगद को दूत बना कर भेजते हैं।अंगद जी वहां जाते हैं और रावण को बार-बार कहते हैं प्रभु श्री राम की शरण में चले जाओ और उनसे माफी मांग लो।रावण अंगद जी को भेज देते हैं। अब युद्ध भूमि में मिलेंगे।रावण अपने पुत्र इंद्रजीत को युद्ध करने के लिए भेजता है इंद्रजीत लक्ष्मण जी को शक्ति मार कर गिरा देते हैं। फिर जामवंत जी कहते हैं हनुमान जी लंका से सुखेन वैद्य को लेकर आओ। सुखेन वैद्य संज

रामलीला में श्रीराम-हनुमानजी मिलन, लंका दहन की लीला का किया मंचन

Image
रामलीला में श्रीराम-हनुमानजी मिलन, लंका दहन की लीला का किया मंचन फरीदपुर (बरेली)। 17 अक्टूबर सोमवार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे शबरी पर कृपा, श्री राम हनुमान मिलन एवं बाली वध, जानकी जी की खोज मे बनरो और भालुओ का जाना, हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस एवं लंका दहन का भव्य मंचन हुआ। श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन में जब हनुमान जी और प्रभु राम के मिलन का मंचन किया तो दर्शक उस दृश्य को देखकर भावुक हो उठे। बाद में बाली वध और लंका दहन का भी मंचन किया गया। मंचन के दौरान बताया गया कि कटी नाक लेकर शूर्पणखा अपने भाई खर और दूषण के पास जाती है। उन्हें अपने साथ हुए अत्याचार को रोकर सुनाती है। बहन की कटी नाक का बदला लेने के लिए दोनों भाई खर और दूषण राम-लक्ष्मण से भिड़ते हैं और लड़ते-लड़ते मारे जाते हैं। इसके बाद शूर्पणखा राजा व अपने भाई रावण के दरबार में पहुंचती है और सारा वृतांत सुनाती हैं। अपनी बहन का यह हाल देखकर रावण क्रोधित होता है और सीता जी के हरण की योजना ब

सती अनुसूईया ने सीता जी को दिया पति धर्म उपदेश, शूर्पणखा नासिका भंग, सीता हरण तक हुआ लीला मंचन

Image
सती अनुसूईया ने सीता जी को दिया पति धर्म उपदेश,  शूर्पणखा नासिका भंग, सीता हरण तक हुआ लीला मंचन फरीदपुर (बरेली)। 16 अक्टूबर रविवार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन में जानकी जी को मां अनुसुइया द्वारा नारी धर्म के उपदेश, शूर्पणखा नासिक भंग, एवं सीता हरण लीला का मंचन हुआ। भाजपा आंवला जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल जी द्वारा श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी व श्रीराम का पूजन कर मंचन लीला का शुभारंभ किया गया। व सती अनुसुइया ने वन में भटक रहे भगवान राम, लक्ष्मण के साथ माता सीता से भेंट की। इस दौरान माता सीता को पतिव्रत धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि पति परमेश्वर के समान है। जयंत परीक्षा के साथ वह चित्रकूट धाम से पंचवटी की ओर बढ़ने लगे व सूपर्णखां राक्षसी का रामचंद्र जी को देखकर मोहित होना, लक्ष्मण द्वारा नाक- कान काटना। पंचवटी में रावण की बहन सूर्पनखा विचरती हुई पहुंचती है। राम लक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती है। वह राम व लक्ष्मण से बारी-बारी से विवाह का प्रस्ताव देती है दोनों मन

श्रीराम वनवास व दशरथ मरण की लीला देख छलके आँसू

Image
श्रीराम वनवास व दशरथ मरण की लीला देख छलके आँसू फरीदपुर (बरेली)। 15 अक्टूबर शनिबार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे श्री राम वन गमन, केवट संवाद एवं दशरथ मरण लीला का भव्य मंचन हुआ। जिसमें एमएलसी विधायक मा. कुंवर महाराज सिंह द्वारा पूजन कर लीला का शुभारंभ किया गया।  श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन लीला में जिसमें सर्वप्रथम भगवन राम वनवास के लिए जाते हैं, जहां उनकी मुलाकात निषाद राज से हुई। भगवान ने निषाद राज से गंगा पार कराने के लिए केवट को बुलवाने को कहा। मगर केवट ने गंगा पार उतारने से मना कर दिया और कहा की आपके चरण रज से पत्थर की शिला नारी बन गयी थी, पता नहीं मेरी नाव का क्या होगा। केवट ने भगवान के सामने शर्त रखी कि नाव में बैठाने से पहले पांव पखारने होंगे। जिसपर भगवान श्रीराम अपने चरण धोने के लिए केवट को बोलते हैं, इसके बाद केवट रामजी को गंगा में उतार देता है। वहीं अयोध्या में महाराज दशरथ श्री राम के वियोग में प्राण त्याग देते

धूमधाम से निकाली गई श्रीराम बरात शोभायात्रा

Image
धूमधाम से निकाली गई श्रीराम बरात शोभायात्रा फरीदपुर (बरेली )। 14  अक्टूबर शुक्रवार 45वां श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नगर की पुलिस मौजूद रही।बृहस्पतिवार को धनुष यज्ञ व श्रीराम जानकी विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया।जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं।  श्री राम बरात शुभारंभ भाजपा फरीदपुर विधायक डॉ. प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल जी ने हरि झंडी दिखाकर , ब्लाक प्रमुख सोनम ग्वाल व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम गुप्ता व अध्यक्ष अतीश अग्रवाल जी ने विधिवत पूजन करके किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, शेरावाली मां की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान श्रीराम की बारात में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।