Posts

रामनवमी की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Image
फरीदपुर (बरेली)।। नगर क्षेत्र में 31 मार्च 2023 रामनवमी का त्योहार धुमधाम से मनाने को लेकर श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति रजिस्टर्ड फरीदपुर कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। रामनवमी शोभायात्रा के सफल संचालन को लेकर सेवा समिति साहूकारा मे एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, विशाल झंडा व्यंजन स्टॉल सुंदर झांकियां, अयोध्या राम मंदिर मॉडल, प्रशासनिक स्वीकृति सहित अन्य तैयारियों के साथ ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को शोभायात्रा में शामिल कराने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कमेटी मे अध्यक्ष अतीश अग्रवाल (अध्यक्ष), विकास अग्रवाल शानू (महामंत्री), ब्रह्मा शंकर गुप्ता (कोषाध्यक्ष), प्रभुजीत सिंह, महावीर जयसवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सौरभ अग्रवाल (ऑडिटर), सर्वेश अग्रवाल बवलू (मुख्य मेंला प्रबंधक), प्रतुल अग्रवाल (मेला प्रभारी), एड0ओमवीर गुर्जर (कानूनी सलाहकार), आदित्य गुप्ता (मीडिया प्रभारी), संदीप मोहन अग्रवाल (स्...

धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जन्मोत्सव, सजाया गया भव्य दरबार

Image
धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जन्मोत्सव, सजाया गया भव्य दरबार फरीदपुर (बरेली)। नगर फरीदपुर मे दिनांक 5 नवंबर 2022 दिन शनिवार अग्रवाल सभा भवन साहूकारा पर खाटू श्याम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सांवरिया प्रेम मंडल फरीदपुर के द्वारा भोजन प्रसादी व भजन गायक शिवम शर्मा जी द्वारा भजन गायन का आयोजन किया गया। जहां खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। अग्रवाल सभा भवन साहूकारा फरीदपुर पर खाटू श्याम का जन्मोत्सव के मौके पर शिवम शर्मा जी द्वारा भजन गायन किया गया। जिसमें रात्रि 7 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक भजन गायन व सांवरिया प्रेम मंडल द्वारा श्याम प्रेमियों ने केक काटकर खाटू श्याम का जन्म उत्सव मनाया। इस  पर भक्तों ने कार्यक्रम स्थल को रंगीन गुब्बारों के साथ मोर पंख, कृष्णा कटआउट, मटकी, बांसुरी आदि से सजाया हुआ था। जागरण स्थल की भव्य सजावट सबका मनमोह रही थी। यहां पूरे समय तक श्याम प्रेमियों में जन्मदिन खाटू वाले के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। श्याम प्रेमियों ने भजन गायन पर श्याम प्रेमी झ...

श्री राम राज्यअभिषेक शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

Image
 श्री राम राज्य अभिषेक शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल फरीदपुर (बरेली )। 20 अक्टूबर बृहस्पतिवार 45वां श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओर से श्री रामराजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नगर की पुलिस मौजूद रही।बृहस्पतिवार को रावण वध के बाद श्री राम राज गद्दी व रात्रि श्री राधे कृष्ण महारास व फूलों की होली भावपूर्ण मंचन किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। श्री राम राजगद्दी शोभा यात्रा का विधिवत पूजन करके किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान श्रीराम की बारात में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। श्रीराम रााजगदी शोभायात्रा सीएस इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड से होते हुए स्टेशन रोड , मोहल्ला बक्सरिया, मोहल्ला साहूकारा, ...

अहिरावण व रावण का वध होते ही लगे जय श्री राम के जयकारे

Image
अहिरावण व रावण का वध होते ही लगे जय श्री राम के जयकारे फरीदपुर (बरेली)। 19 अक्टूबर बुधवार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना सती एवं अहिरावण वध व रावण वध लीला का भव्य मंचन हुआ। श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन में कुंभकरण वध व मेघनाद की मृत्यु के बाद रावण असहाय महसूस करता है और सोचता है सारे योद्धा एक-एक करके मारे गए। अब कौन है, जो इस समय मेरी सहायता करेगा। तब उसे अपने बेटे पाताल के राजा अहिरावण का ध्यान आता है। रावण अपनी माया शक्ति से अहिरावण को बुलाता है और उसे युद्ध मे जाने के लिए कहता है। अहिरावण अपने पिता को कहता है कि आपने एक पराई स्त्री के लिए कुंभकर्ण व मेघनाद जैसे महायोद्धा कुर्बान कर दिए और अब मेरे पास आए हो। लेकिन वह बेटा किस काम का जो मुसीबत के समय काम न आए। इसलिए मैं युद्ध में जरूर जाऊंगा और श्रीराम के हाथों मारे जाने से अच्छी बात मेरे लिए और क्या होगी। अहिरावण युद्ध मे जाता है और मायावी शक्ति से श्रीराम व लक्...

श्रीराम का विलाप देखकर दर्शकों की आंख से छलक आए आंसू

Image
श्रीराम का विलाप देखकर दर्शकों की आंख से छलक आए आंसू फरीदपुर (बरेली)। 18 अक्टूबर मंगलबार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे विभीषण शरणागति एवं अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन हुआ। श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन में विभीषण ने रावण को बार-बार समझाते हैं कि प्रभु श्रीराम के पैरों में गिरकर क्षमा याचना मांग लो, रावण विभीषण जी को लात मारकर भगा देते हैं कि विभीषण प्रभु श्री राम जी की शरण में आता है प्रभु श्री राम जी विभीषण को अपनी शरण में ले लेते हैं प्रभु श्री राम लंका पहुंच जाते हैं और अंगद को दूत बना कर भेजते हैं।अंगद जी वहां जाते हैं और रावण को बार-बार कहते हैं प्रभु श्री राम की शरण में चले जाओ और उनसे माफी मांग लो।रावण अंगद जी को भेज देते हैं। अब युद्ध भूमि में मिलेंगे।रावण अपने पुत्र इंद्रजीत को युद्ध करने के लिए भेजता है इंद्रजीत लक्ष्मण जी को शक्ति मार कर गिरा देते हैं। फिर जामवंत जी कहते हैं हनुमान जी लंका से सुखेन वैद्य को लेकर आओ। सुखेन वैद्य संज...

रामलीला में श्रीराम-हनुमानजी मिलन, लंका दहन की लीला का किया मंचन

Image
रामलीला में श्रीराम-हनुमानजी मिलन, लंका दहन की लीला का किया मंचन फरीदपुर (बरेली)। 17 अक्टूबर सोमवार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे शबरी पर कृपा, श्री राम हनुमान मिलन एवं बाली वध, जानकी जी की खोज मे बनरो और भालुओ का जाना, हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस एवं लंका दहन का भव्य मंचन हुआ। श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन में जब हनुमान जी और प्रभु राम के मिलन का मंचन किया तो दर्शक उस दृश्य को देखकर भावुक हो उठे। बाद में बाली वध और लंका दहन का भी मंचन किया गया। मंचन के दौरान बताया गया कि कटी नाक लेकर शूर्पणखा अपने भाई खर और दूषण के पास जाती है। उन्हें अपने साथ हुए अत्याचार को रोकर सुनाती है। बहन की कटी नाक का बदला लेने के लिए दोनों भाई खर और दूषण राम-लक्ष्मण से भिड़ते हैं और लड़ते-लड़ते मारे जाते हैं। इसके बाद शूर्पणखा राजा व अपने भाई रावण के दरबार में पहुंचती है और सारा वृतांत सुनाती हैं। अपनी बहन का यह हाल देखकर रावण क्रोधित होता है और सीता जी के हरण की योज...

सती अनुसूईया ने सीता जी को दिया पति धर्म उपदेश, शूर्पणखा नासिका भंग, सीता हरण तक हुआ लीला मंचन

Image
सती अनुसूईया ने सीता जी को दिया पति धर्म उपदेश,  शूर्पणखा नासिका भंग, सीता हरण तक हुआ लीला मंचन फरीदपुर (बरेली)। 16 अक्टूबर रविवार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन में जानकी जी को मां अनुसुइया द्वारा नारी धर्म के उपदेश, शूर्पणखा नासिक भंग, एवं सीता हरण लीला का मंचन हुआ। भाजपा आंवला जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल जी द्वारा श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी व श्रीराम का पूजन कर मंचन लीला का शुभारंभ किया गया। व सती अनुसुइया ने वन में भटक रहे भगवान राम, लक्ष्मण के साथ माता सीता से भेंट की। इस दौरान माता सीता को पतिव्रत धर्म का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि पति परमेश्वर के समान है। जयंत परीक्षा के साथ वह चित्रकूट धाम से पंचवटी की ओर बढ़ने लगे व सूपर्णखां राक्षसी का रामचंद्र जी को देखकर मोहित होना, लक्ष्मण द्वारा नाक- कान काटना। पंचवटी में रावण की बहन सूर्पनखा विचरती हुई पहुंचती है। राम लक्ष्मण को देखकर मोहित हो जाती है। वह राम व लक्ष्मण से बारी-बारी से विवाह का प्रस्ताव देती है दोनो...