Posts

धनुष के टूटते ही गूंजे जय श्री राम के जयकारे

Image
फरीदपुर (बरेली)। 30 अक्टूबर सोमवार आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे धनुष भंग सीता स्वयंबर एवं लक्ष्मण परशुराम संबाद लीला का मंचन हुआ। श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन में आज  रामलीला के मंच पर धनुष भंग और परशुराम संवाद की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। गुरु विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण सीता स्वयंवर में भाग लेने जनकपुरी पहुचे। स्वंयवर में बलशाली राजा महाराजा पधारे। धनुष भंग की बात तो दूर कोई धनुष को हिला नहीं सका । गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष पर प्रंतचया चढाकर भंग कर तेज धमाके के साथ तोड़ दिया। जिसके बाद सीताजी ने भगवान राम के गले में वरमाला डाल दी। भगवान राम ने धनुष भंग किया था तो उसकी टंकार भगवान परशुराम के कानों में जा टकराई। परशुराम जी राजा जनक के दरबार में जा पहुचे ओर क्रोधित होकर भगवान शिव का धनुष भंग करने की बात पूछी। तभी लक्ष्मण भी आवेश में आ गये ओर आपस में नोकझोंक होने लगी। तभी भगवान राम उठे ओर बोले भगवन गुनहगार आपके सामने खड़ा ह...

ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए राम ने किया ताड़का और सुबाहु का वध

Image
फरीदपुर (बरेली)। 29 अक्टूबर रविवार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे विश्वामित्र आगमन ताड़का, सुबाहु वध एवं पुष्प वाटिका लीला का मंचन हुआ। श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन में राक्षसों की प्रताड़ना से दुखी ऋषि-मुनियों ने रक्षा के लिए मुनि विश्वामित्र से गुहार लगाई। इस पर मुनि विश्वामित्र महाराजा दशरथ के दरबार में जाते हैं। राजा दशरथ उन्हें राज सिंहासन पर विराजमान करवाते हैं। फिर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को बुलाकर उन्हें मुनि विश्वामित्र का आशीर्वाद दिलाते हैं। वह ऋषि मुनियों की राक्षसों से रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को साथ भेजने के लिए कहते हैं। तभी दुखी मन से राजा दशरथ पीड़ा बयां करते हुए कहते हैं, चाहे मेरे प्राण ले लें, मुझे तनिक भी भय नहीं परंतु कठोर व भयानक राक्षसों के बीच अपने पुत्रों को मैं भला कैसे जाने दूं। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ ने बोझिल मन से श्रीराम व लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ जाने की आज्ञा प्रदान की। श्रीराम व ल...

रामलीला महोत्सव मे प्रभु श्री राम जन्म बधाई मंचन हुआ

Image
फरीदपुर (बरेली)। 28 अक्टूबर शानिवार श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के तत्वधान में चल रही रामलीला महोत्सव मंचन मे दशरथ जी महाराज का पुत्रेष्टि यज्ञ श्री राम जन्म बधाइयां व बाल लीला का मंचन हुआ। श्री आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन मथुरा के निर्देशक पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी द्वारा मंचन में श्री राम जन्म, शंकर कौशल्या संवाद और भगवान की बाल चरित्र लीला का वर्णन हुआ। संतान की इच्छा के लिए राजा दशरथ ने यज्ञ कराया और उसका प्रसाद रानी कौशल्या और केकई को खाने को दिया। दोनों रानियों ने अपने-अपने प्रसाद का एक-एक हिस्सा तीसरी रानी सुमित्रा को दे दिया। तीनों रानियों के प्रसाद ग्रहण करने के बाद दशरथ जी के यहां श्रीराम, लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। “दशरथ पुत्र जनम सुनि काना, मानहुं ब्रह्मानंद समाना” भगवान शिव साधु वेश में श्रीराम के दर्शन करने आते हैं उसके बाद श्रीराम की बाल लीलाओं का मंचन हुआ।  दर्शकों ने भगवान श्री राम के जन्म पर माता कौशल्या को बधाई दी। इस दौरान मेला कमेटी के अतीश अग्रवाल अध्यक्ष, विकास अग्रवाल शानू महामंत्री, ब्रह्मा शंकर गुप्ता कोषाध्यक्ष, महा...

46वाँ श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति रामलीला महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

Image
फरीदपुर (बरेली) 27 अक्टूबर|  फरीदपुर कस्बे की मुख्य मार्ग पर सीएस इंटर कॉलेज ग्राउंड में विगत बरसों से लगने वाली 46वाँ श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति द्वारा रामलीला महोत्सव का शुभारंभ  कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मुकेश गुप्ता जी फ्यूचर कॉलेज फरीदपुर मुख्य अतिथि माननीय धर्मेंद्र कश्यप सांसद आंवला विशिष्ट अतिथि मा0 कुंवर महाराज सिंह जी एमएलसी विधायक रामपुर-बरेली, मा0डॉ श्याम बिहारी लाल विधायक फरीदपुर, मा0 संजीव अग्रवाल विधामयक कैंट बरेली ने श्री गणेश पूजन एवं भगवान श्री राम के मुकुट पूजन  कर शुभारंभ किया| माननीय सांसद जी ने रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में उद्घाटन करते हुए कहा भगवान श्री राम हम सब के आदर्श और मर्यादा पुरुषोत्तम है श्रीराम के आदर्शों पर चलकर अपने आप को चरित्रवान बनाएं|   उद्घाटन समारोह में नगर के तमाम लोग मौजूद थे तथा उद्घाटन समारोह के बाद मेले के अध्यक्ष अतीश अग्रवाल ने फूल माला पटका पहनाकर श्री मुकेश गुप्ता जी फ्यूचर कॉलेज फरीदपुर, माननीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप जी, मा0 कुंवर मह...

रामनवमी की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Image
फरीदपुर (बरेली)।। नगर क्षेत्र में 31 मार्च 2023 रामनवमी का त्योहार धुमधाम से मनाने को लेकर श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति रजिस्टर्ड फरीदपुर कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। रामनवमी शोभायात्रा के सफल संचालन को लेकर सेवा समिति साहूकारा मे एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, विशाल झंडा व्यंजन स्टॉल सुंदर झांकियां, अयोध्या राम मंदिर मॉडल, प्रशासनिक स्वीकृति सहित अन्य तैयारियों के साथ ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को शोभायात्रा में शामिल कराने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कमेटी मे अध्यक्ष अतीश अग्रवाल (अध्यक्ष), विकास अग्रवाल शानू (महामंत्री), ब्रह्मा शंकर गुप्ता (कोषाध्यक्ष), प्रभुजीत सिंह, महावीर जयसवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सौरभ अग्रवाल (ऑडिटर), सर्वेश अग्रवाल बवलू (मुख्य मेंला प्रबंधक), प्रतुल अग्रवाल (मेला प्रभारी), एड0ओमवीर गुर्जर (कानूनी सलाहकार), आदित्य गुप्ता (मीडिया प्रभारी), संदीप मोहन अग्रवाल (स्...

धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जन्मोत्सव, सजाया गया भव्य दरबार

Image
धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जन्मोत्सव, सजाया गया भव्य दरबार फरीदपुर (बरेली)। नगर फरीदपुर मे दिनांक 5 नवंबर 2022 दिन शनिवार अग्रवाल सभा भवन साहूकारा पर खाटू श्याम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सांवरिया प्रेम मंडल फरीदपुर के द्वारा भोजन प्रसादी व भजन गायक शिवम शर्मा जी द्वारा भजन गायन का आयोजन किया गया। जहां खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। अग्रवाल सभा भवन साहूकारा फरीदपुर पर खाटू श्याम का जन्मोत्सव के मौके पर शिवम शर्मा जी द्वारा भजन गायन किया गया। जिसमें रात्रि 7 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक भजन गायन व सांवरिया प्रेम मंडल द्वारा श्याम प्रेमियों ने केक काटकर खाटू श्याम का जन्म उत्सव मनाया। इस  पर भक्तों ने कार्यक्रम स्थल को रंगीन गुब्बारों के साथ मोर पंख, कृष्णा कटआउट, मटकी, बांसुरी आदि से सजाया हुआ था। जागरण स्थल की भव्य सजावट सबका मनमोह रही थी। यहां पूरे समय तक श्याम प्रेमियों में जन्मदिन खाटू वाले के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। श्याम प्रेमियों ने भजन गायन पर श्याम प्रेमी झ...

श्री राम राज्यअभिषेक शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल

Image
 श्री राम राज्य अभिषेक शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल फरीदपुर (बरेली )। 20 अक्टूबर बृहस्पतिवार 45वां श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओर से श्री रामराजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नगर की पुलिस मौजूद रही।बृहस्पतिवार को रावण वध के बाद श्री राम राज गद्दी व रात्रि श्री राधे कृष्ण महारास व फूलों की होली भावपूर्ण मंचन किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। श्री राम राजगद्दी शोभा यात्रा का विधिवत पूजन करके किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान श्रीराम की बारात में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। श्रीराम रााजगदी शोभायात्रा सीएस इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड से होते हुए स्टेशन रोड , मोहल्ला बक्सरिया, मोहल्ला साहूकारा, ...