धूमधाम से निकली गई श्री राम बारात शोभा यात्रा
फरीदपुर (बरेली )। 01 नवंबर वुधवार 46वां श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नगर की पुलिस मौजूद रही। धनुष यज्ञ व श्रीराम जानकी विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रहीं। श्री राम बरात शुभारंभ रामलीला अध्यक्ष अतीश अग्रवाल जी ने विधिवत पूजन करके किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, शेरावाली मां की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान श्रीराम की बारात में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर के एम.एल.सी विधायक रामपुर-बरेली मा.कुंवर महाराज सिंह जी, क्षेत्रीय विधायक मा.डॉ श्याम बिहारी लाल जी, पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनम गुप्ता जी ने भव्य स्वागत किया। ...